खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल अंडा मार्किट के समीप स्थित पुलिया की पैराफिट टूटे होने से शुक्रवार की दोपहर में एक व्यक्ति नाले ने गिरकर चोटिल हो गया । जिसे प्राथमिक उपचार के लिये बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया।
   मल्लीताल पम्प हाउस के सामने स्थित इस पुलिया की पैराफिट लम्बे समय से टूटा है जिससे इस स्थान पर हमेशा नाले में गिरने का खतरा बना रहता है । इस स्थान पर आसपास के गांवों के लोग भी गाड़ी के इंतजार में खड़े रहते हैं । शुक्रवार की दोपहर में एक व्यक्ति इस स्थान पर अचानक नाले में गिर गया । जिसे चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मी व मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ ।
 लेकिन इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है । स्थानीय लोग काफी समय से प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से इस स्थान पर पैराफिट या रेलिंग लगाने की मांग कर रहे हैं । लेकिन इस पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही है ।
ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

You missed

You cannot copy content of this page