नैनीताल । डी०एस०बी० परिसर, नैनीताल के छः कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर आज उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई ।
आज सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में डॉ० हीरा पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, सतीश कुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, इन्द्रा पन्त व रेनुका उप्रेती शामिल थे । विदाई सम्मान समारोह परिसर निदेशक कार्यालय में आयोजित किया गया । जिसमें उक्त कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्नानित किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो० नीता बोरा शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दाबल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चन्द्र, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बैला, कोषाध्यक्ष नासिर अली द्वारा उक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, प्रशासनिक दक्षता एवं सरल स्वभाव की सहराना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह में डॉ० लता पाण्डेय, डॉ० छवि आर्या, डॉ० रीना सिंह, सुरेश लाल, चन्द्र बल्लभ जोशी, प्रकाश चन्द्र पाठक, राजेश बिनवाल, पूरन चन्द्र गुरूरानी, जगदीश चन्द्र तिवारी, वाहिद खान, देवन्द्र सिंह बिष्ट, बृजेश चन्द्र जोशी, सुहेल सिद्दीकी, जय प्रकाश मिश्रा, भावना राणा, हेमन्त प्रसाद, मनोज कुमार, दीपा गोस्वामी, संतोष कुमार, नवीन प्रसाद, रमेश चन्द्र, गोपाल बिष्ट, राजेन्द्र पाण्डे, मोहन चन्द्र तिवारी, गोपाल कपिल, खष्टी दत्त पालीवाल, देवकी देवी, शिवराज सिंह कपकोटी, गणेश राम, मोनिका बिष्ट, बबीता लोहनी, अजय कुमार, धीरज बिष्ट, बिशन राम, कुन्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।


