नैनीताल । विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि अधिशासी अभियन्ता (परिचालन एवं अनुरक्षण खण्ड) पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड काठगोदाम हल्द्वानी के अनुसार दिनांक 01.02.2026 को प्रातः 08:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक पावर ग्रिड 220 केवी उपकेन्द्र पर 132 केवी बस बार के अंतिम परीक्षण एव कमीशनिंग हेतु शटडाउन प्रस्तावित है ।
उक्त शटडाउन के दौरान आवश्यकता पड़ने पर विद्युत भार को नियन्त्रित करने के लिये केवी उपसंस्थानों विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के अन्तर्गत पोषित 33/11 सूखाताल / पाइन्स / मेहरागाव / घोड़ाखाल / रामगढ़ / बेतालघाट/गरमपानी/भीमताल / सरगाखेत /पदमपुरी/ओखलकाण्डा उपसंस्थानों की विद्युत आपूर्ति आंशिक / पूर्ण रुप से बाधित रहेगी। अतः सम्बन्धित क्षेत्रों के समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करते हुये अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।
विभाग के उप खण्ड अधिकारी नैनीताल पर्यंक पांडे ने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युतापूर्ति बाधित होने पर सहयोग की अपील की है ।
सूचना-:



