खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट मैदान की क्रिकेट पिच की सुरक्षा के लिये शनिवार को प्रशासन को पुलिस तैनात करनी पड़ी है । इस मैदान में शनिवार से नगर पालिका द्वारा डी एस ए, की मदद से स्व.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी जबकि खेल विभाग द्वारा एक स्थानीय टूर्नामेंट प्रस्तावित था । किंतु फ्लैट मैदान के स्वामित्व विवाद के कारण आज दोपहर तक खेल शुरू नहीं हो सका था ।

 

बताया गया है कि आज सुबह डी एस ए द्वारा क्रिकेट पिच तैयार की जा रही थी और उसमें मैट बिछाई जा रही थी । जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने नगर पालिका व डी एस ए की इस तैयारी को रोक दिया और फ्लैट मैदान में पुलिस तैनात कर दी । मौके पर उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक,पुलिस क्षेत्राधिकारी, मल्लीताल के कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए । उप जिलाधिकारी ने कहा कि खेल मैदान का हस्तांतरण खेल विभाग को हुआ है और मैदान व क्रिकेट पिच खेल विभाग व प्रशासन ने तैयार की है तो क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेल विभाग ही कराएगा । उन्होंने यहां तक कहा कि यदि टूर्नामेंट नगर पालिका ही कराती है तो टूर्नामेंट के बैनर व प्रमाण पत्रों में खेल विभाग का नाम जुड़वा दिया जाय और खेल विभाग द्वारा जिन टीमों को अपने टूर्नामेंट के लिये पंजीकृत किया था उन्हें भी पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल किया जाय ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी एक अहम बैठक कल 12 जुलाई को हल्द्वानी में होगी,

 

किन्तु मौके ओर मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल सहित डी एस ए के पदाधिकारियों व तमाम सभासदों ने उप जिलाधिकारी की बात को नकारते हुए कहा कि स्व.पृथ्वीराज सिंह बिष्ट टूर्नामेंट नगर पालिका ही कराएगी और पहले यही टूर्नामेंट होगा । खेल विभाग टूर्नामेंट करा ले ।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

उन्होनेइस टूर्नामेंट के बैनर व प्रमाण पत्रों में खेल विभाग का नाम लिखने से भी मना कर दिया । पालिकाध्यक्ष के अनुसार पिछले वर्ष 1 फरवरी को नगर पालिका व खेल विभाग के बीच फ्लैट मैदान खेल विभाग को हस्तांतरित करने के सम्बन्ध जो अनुबंध हुआ था वह रजिस्टर्ड नहीं हुआ और अब उसकी वैधता समाप्त हो गई है । इस मामले में एक वाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है ।

2-3 घण्टे चली जद्दोजहद के बाद भी मामले का समाधान नहीं निकला था । जिसके बाद उप जिलाधिकारी फ्लैट से लौट गए । बताया गया कि अब खेल निदेशक राशिदा सिद्दीकी फ्लैट मैदान पहुंचने वाली हैं जो इस सम्बंध में पालिकाध्यक्ष व अन्य से वार्ता करेंगी ।

You missed

You cannot copy content of this page