खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित फेलो का नेशनल अकैडमी (एफ एन ए) सम्मान प्राप्त होने पर प्रशासनिक भवन में पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

कर्मचारियों की प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत, पूर्व महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, महामंत्री दीपक जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी, सचिव हीरा सिंह किरौला, प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ की पूर्व सचिव नवल किशोर बिनवाल पूर्व अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट शामिल रहे।

ALSO READ:  बेतालघाट के खैराली-बूंगा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों में रोष, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ।

कुलपति प्रो रावत की इस विशिष्ट उपलब्धि पर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया और इसे विश्वविद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। प्रो रावत के कार्यकाल की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे विकास के लगातार हो रहे कार्यों पर हर्ष व्यक्त किया।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page