खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्र में रात्रि से बारिश हो रही है । जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ है ।

नैनीताल में शुकवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई । यह बारिश सुबह 8 बजे बाद हुई । जिससे स्कूली बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा ।

(सुबह मल्लीताल मस्जिद के पास राजभवन रोड में आया नाला)

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

इधर नैनीताल हल्द्वानी नेशनल हाइवे में बल्दिया खान से आगे (बेलुवाखान) के पास भूस्खलन होने से भारी मलवा आ गया है । जिससे नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया भवाली ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा है और नैनीताल आने वाले वाहनों को नम्बर वन बैंड से भवाली होते हुए भेजा जा रहा है ।

ALSO READ:  दिल्ली में संसद कूच कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला दहन ।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय मौके पर पहुंचे हैं और सड़क खोलने के लिये जे सी बी लगाई गई है । यह सड़क दोपहर बाद यातायात के लिये खोल दी गई थी ।

You missed

You cannot copy content of this page