खबर शेयर करें 👉

देहरादून । राज्य कैबिनेट की गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए ।

बैठक में चाइल्ड केयर लीव में  संशोधन करते हुए  महिलाओं के साथ पुरुष कर्मचारी को भी चाइल्ड केयर लीव देने की अनुमति मिली ।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा बैक पेपर में देने का मौका। दो विषय में फेल होने पर छात्रों को मिलेगा मौका।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

शिक्षा विभाग  में बीआरसी और सी आर सी के पदों को मिली मंजूरी, आउटसोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे पद ।

इको टूरिज्म की नई पॉलिसी को मिली मंजूरी, राज्य में ईको इको टूरिज्म की है अपार संभावनाएं है,
ईको टूरिज्म से होने वाली कुल आय का 10 प्रतिशत ट्रेजरी में जमा होगा, अन्य सभी विकास कार्यों में खर्च होगा।

पैराग्लाइडिंग के तहत हादसा होने के लिए बनाई गई नियमावली हादसा ना हो इसके लिए नियमावली में ट्रेंड लोगों को ही लाइसेंस दिए जाने के बनाए गए नियम।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

अशासकीय विद्यालयों में प्रबंधन समिति के चुनाव 3 सालों में ही होंगे ।पहले प्रबंधन समिति का चुनाव 5 साल किए जाने पर मांगे भी थे सुझाव।

उत्तराखंड में अग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड को 7 श्रेणियों में बांटा गया। मैदान के साथ साथ पहाड़ के शहरों में भी फायर ब्रिगेड की टीम तैनात होगी।

You missed

You cannot copy content of this page