खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल गुरुवार की अपरान्ह में कार्यमुक्त हो गए। उन्होंने पदभार मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी को सौंपा है,जबकि नैनीताल की नई जिलाधिकारी वंदना सिंह के कल शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगी । नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल का स्थान्तरण हरिद्वार के जिलाधिकारी के रूप में हुआ है ।

इधर गुरुवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल से मिलने वालों  की भीड़ रही । दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल के दौरान वे अधिकारियों व कर्मचारियों में लोकप्रिय रहे । नैनीताल शहर,भवाली,रामनगर व हल्द्वानी के सौंदर्यीकरण के कार्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने, रामगढ़ के सरकारी उद्यान में सेब उत्पादन सहित कई कार्यों के लिये उन्हें याद किया जाएगा ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

उनके हरिद्वार स्थान्तरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में मंडल अंध्यक्ष नैनीताल आनंद बिष्ट एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा नैनीताल जिले में किये गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें भवपूर्ण विदाई दी । साथ ही उनके जिलाधिकारी हरिद्वार बनने पर बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

You missed

You cannot copy content of this page