खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। बुधवार को होली पर्व के दौरान तल्लीताल दुर्गापुर में  व्यक्ति की दीवार से गिरने से मौत हो गई।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के दुर्गापुर निवासी 42 वर्षीय नन्ने लाल सक्सेना लोगों के साथ होली का जश्न मना रहे थे कि तभी नाचते हुए अचानक वे 20 फिट ऊंची दीवार से नीचे गिर गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
    उनके परिजन उन्हें आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नन्ने नैनीताल में अखरोट बेचते थे।उनके परिवार में दो बेटे और एक बहु है।

You missed

You cannot copy content of this page