खबर शेयर करें 👉

पहाड़पानी(नैनीताल)। गुरुवार की अपरान्ह में पहाड़पानी, मज्युली  क्षेत्र में ओलावृष्टि से बागवानी  को भारी क्षति पहुंची है। क्षेत्र के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा व प्रताप बर्गली ने बताया किसान मौसम की मार से परेशान हैं। सूखे की मार के बाद अब ओलावृष्टि ने किसानों की कमर पूरी तरह तोड़ दी है। किसानों को आलू के बीमा का भी भुगतान अभी तक नही हुआ है। बीमा कंपनियां किसानों का शोषण पर उतारू है। ओलावृष्टि से क्षेत्र के काश्तकारों के फलों व मटर, आडू, पुलम, खुमानी को भारी नुकसान हुआ है। पिछले कई वर्षों से किसान मौसम की मार झेल रहे है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा, प्रताप बर्गली, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रमोद सिंह, सोबन सिंह, बिरी राम, प्रकाश चंद्र, सतीश चंद्र, शेखर जोशी व ललित महतोलिया आदि ने सरकार से मुआवजे की मांग की।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page