खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी ने गुरुवार की अपरान्ह में पदमपुरी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया ।

अस्पताल की अव्यवस्था देख सीडीओ हैरान रह गये। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली। बैडों के ऊपर बिछी चादरों में गंदगी के धब्बे पड़े मिले। वार्डों में गंदगी पड़ी मिली। ड्यूटी से चिकित्सक गायब मिले। वहां मौजूद नर्सों द्वारा भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

108 एम्बुलेंस की देखरेख  भीअच्छी नहीं थी। उन्होंने बताया अस्पताल में अव्यवस्थाओं का बुरा हाल है। ड्यूटी में तैनात नर्सों व अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमओ से संबंधितों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा वह अपनी निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भी भेजेंगे। बताया अस्पताल समिति को दी जाने वाली धनराशि से क्रय किये गये वस्तुओं की जांच भी कराई जायेगी।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

मुख्य विकास अधिकारी ने आज कुछ अन्य कार्यालयों के भी औचक निरीक्षण किया ।

You missed

You cannot copy content of this page