खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बलरामपुर हाउस मल्लीताल में कुर्मांचल बैंक के ठीक सामने बिजली का एक खम्भा जड़ से टूटकर अलग हो गया है और हवा लटक रहा है । इस पोल से ए टी,आई, शेरवानी ,हंस निवास सहित पूरे इलाके को बिजली आपूर्ति होती है । यह हाई टेंशन लाइन है । इस खम्भे के तारों में लटके हुए कई दिन हो गए हैं और कभी तेज हवा में यह खम्भा गिर गया तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता है ।

ALSO READ:  तल्लीताल,हरिनगर निवासी व नगरपालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत,

भाजपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी है । लेकिन फिलहाल विभाग द्वारा इस पोल को बदलने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है । इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया । लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है ।

You cannot copy content of this page