खबर शेयर करें 👉

जसपुर में तीन दिन पूर्व पत्नी व सास की हत्या करने के आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है । पुलिस ने उसके शव की शिनाख्त कर ली है । उल्लेखनीय है कि विगत दिवस जसपुर में सोनू नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति ने अय्याशियों में रोड़ा बन रही अपनी पत्नी निशु और सास जयंती देवी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार सुबह सोनू की लाश गाजियाबाद के कवि नगर स्थित रेलवे लाइन के पास मिली है । शव के पास से बरामद आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने उत्तराखंड की जसपुर पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद सारी बात खुल गई। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सोनू की लाश बरामद करने गाजियाबाद रवाना हो गई है।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You cannot copy content of this page