खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में 4 व 5 फरवरी को भारी हिमपात को अब 15 दिन बीत चुके हैं । लेकिन हिमालय दर्शन सत्यनारायण मन्दिर से आगे करीब दो सौ मीटर क्षेत्र में अब भी बर्फ के ढेर जमा हैं । इस सड़क से चौपहिया वाहनों की पंगोट आवाजाही हो रही है । लेकिन दोपहिया वाहनों के लिये दो सौ मीटर का यह क्षेत्र अत्यंत खतरनाक हो रहा है । जहाँ  बाइक या स्कूटी को जैसे तैसे पार करना पड़ रहा है ।

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

किलबरी के इस गधेरे में बर्फ के ढेर हिमालय की तरह दिख रहे हैं । हालांकि पर्यटकों व स्थानीय लोगों के पांवों से बर्फ दब चुकी है और मिट्टी से मटमैली हुई है । जिस कारण इस बर्फ में ताजी बर्फ का जैसा नजारा नहीं है । इसके अलावा बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से यह काफी ठोस हो गई है और बर्फ के ऊपर पिसलन हो रही है । बाहर से आये पर्यटक बर्फ को देखने यहां रोज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

You missed

You cannot copy content of this page