खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बार कौंसिल आफ उत्तराखण्ड की  21 फरवती को हुई बैठक में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथियां घोषित की गई । बार कौंसिल के सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के  अनुपालन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य समितियों के निर्वाचन हेतु आज  विज्ञप्ति जारी की गयी है।  जिसके तहत नामांकन पत्र प्राप्ति / जमा करने की तिथि 28.02.2022 व 02.03.2022 को प्रातः 10.00 से सायं 5.00 बजे तक नियत की गयी। नामाकन पत्रों की जाच 03.03.2022 को 12.00 बजे तक उसके पश्चात प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। नाम वापसी की तिथि दिनांक 04.03.2021 को प्रातः 11.00 बजे तक तथा निर्वाचन दिनांक 04.03.2022 को समय अपरान्ह 1.00 बजे से 2.00 होना सुनिश्चित है। निर्वाचन के तुरन्त पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा।

You missed

You cannot copy content of this page