खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार की शायं एक स्विफ्ट डिजायर कार हिमालय दर्शन के निकट टाँकी बेंड में सड़क किनारे लटक गई । इस कार के दाईं ओर के दोनों पहिए सड़क से बाहर पहाड़ी की तरफ आ गए । संयोग से कार रुक गई और हादसा होने से बच गया । कार निकटवर्ती बगड़ गांव निवासी  रवि कुमार शास्त्री की बताई गई है जिसे उनका पुत्र चला रहा था। जहां पर यह कार सं. यू के 04,7771 अटकी है उसके ठीक नीचे भाजपा नेता  तारा राणा का आवास है । कार से  टकराये पत्थर उनकी स्कूटी में गिरे हैं जिससे उनकी स्कूटी के शीशे टूटे हैं । कार को निकालने पुलिस क्रेन के साथ मौके पर पहुंची है । बताया गया है कि कार में चालक ही सवार था । पुलिस क्रेन के साथ मौके पर पहुंची है । बताया गया है कि यह क्रेन छोटी थी जिस कारण बड़ी क्रेन मंगाई गई है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

भाजपा नेता तारा राणा ने बताया कि टाँकी बेंड के पास सड़क की रेलिंग व डिवाइडर टूटे हुए हैं । जिन्हें ठीक करने की मांग विभाग से की जाती रही है । लेकिन इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है । जो कभी भी हादसे का कारण हो सकता है ।

You missed

You cannot copy content of this page