खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  ।  राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल में सोमवार को छात्र अनुशासन समिति और विभिन्न हाउसों का गठन किया गया ।

 

सुबह प्रार्थना सभा में समिति के विभिन्न पदों पर छात्रों के मध्य चुनाव हुआ । जिसमें कक्षा 12 के छात्र सूरज हेड बॉय, दीपिका मेलकानी हेड गर्ल, रिया चौहान सांस्कृतिक सचिव , दिव्यांशु खेल सचिव तथा कक्षा 11 के प्रियांशु वाइस हेड बॉय, कोमल राज वाइस हेड गर्ल, कनिष्का उप सांस्कृतिक सचिव, गौरव शाही उप खेल सचिव के रूप में चुने गए ।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

 

समिति का कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा । समिति का विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने और विभिन्न गतिविधियों में छात्रों की प्रतिभागिता को सुनिश्चित करना होगा । इसके अतिरिक्त विभिन्न हाउसों का गठन भी किया गया। प्रधानाचार्या  तारा बोरा द्वारा छात्रों को शपथ दिलवाई गई और छात्रों को आशीष वचन दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  डी एस मेहरा,  विमलेश गोस्वामी,  कुंदन सिंह, जितेंद्र भट्ट, ममता बिष्ट , नीता चम्याल, गीता,  चंपा, राधा, रीतू तारा बिष्ट, बिनीता, प्रियंका , कोमल राठौर विनीत ,यशवर्धन ,हिमानी ,मानसी ,मो साहिब ,आश सहित शिक्षक अभिभावक समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page