खबर शेयर करें 👉
पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा, ‘झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है.’
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे. मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था. कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं. धन्य है भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा.’ ।
 यहां बता दें कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने हरीश रावत की उक्त फोटो सोशियल मीडिया में वायरल कर कहा कि हरीश रावत भाजपा में शामिल हो रहे हैं । जिसके बाद हरीश रावत का यह ट्वीट आया है ।
ALSO READ:  नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर अतिक्रमण चिन्हित होने की आशंका -: नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चलाया विशेष अभियान* *एक माह में होगा सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान ।

You missed

You cannot copy content of this page