खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पूर्व खण्ड शिक्षाधिकारी व वर्तमान में पेंशनर्स एसोसिएशन के नैनीताल उपाध्यक्ष मोहन सिंह सयाना का मंगलवार की रात निधन हो गया । वे करीब 78 वर्ष के थे । उनका बुधवार की सुबह रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया । वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं ।

 

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

मोहन सिंह सयाना कुछ समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे । पिछले दिनों से वे हल्द्वानी के एक अस्पताल में आई सी यू में थे । किंतु विगत शाम उन्होंने दम तोड़ दिया । वे नैनीताल भाजपा के सदस्य थे । साथ ही पेंशनर्स एसोसिएशन के नैनीताल उपाध्यक्ष थे । सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी अहम भूमिका रहती थी । वे नैनीताल में सैनिक स्कूल के निकट जोहार भवन व हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव में रहते थे ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

उनके निधन पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगारम, विधायक सरिता आर्य, पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, उपाध्यक्ष भपेंद्र बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मनोज जोशी,मोहित साह,अरविंद पडियार,महिला मोर्चा की जिला मंत्री तारा बोरा,लता दफौटी सहित कई अन्य ने शोक व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page