खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बुधवार की सुबह मल्लीताल चीना हाउस में एक स्कूटी बाइक खड्ड में गिर गई । संयोग से उसमें सवार पर्यटक नव दम्पत्ति बाल बाल बच गया । उन्हें मामूली चोट आई है जिन्हें इलाज के लिये बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी स्कूटी संख्या यू के 04 टी बी 2946 से कानपुर से आया  एक नव दम्पत्ति पंगोट किलबरी रोड से शेरवानी वाली रोड से बाजार की तरफ आ रहा था । किंतु स्व. पान सिंह की दुकान के निकट स्थित छोटी पुलिया पर तीब्र ढलान पर स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी । स्कूटी के पीछे बैठी महिला रेलिंग में अटक गया जबकि स्कूटी चला रहा युवक स्कूटी के साथ ही नाले में जा गिरा । बताया गया है कि नाले में गिरे युवक को हल्की चोटें आई हैं जबकि महिला को चोट नहीं आई है । उन्हें क्षेत्र के निवर्तमान सभासद भगवत रावत अपनी स्कूटी से अस्पताल ले गए हैं ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

यह स्कूटी रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी । जिससे रेलिंग भी टूट गई है है । साथ ही बड़ी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है । जिसकी सूचना जल संस्थान को दे दी गई ।

ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

यह स्कूटी माल रोड के एक ट्रेवल व्यवसायी की बताई गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page