खबर शेयर करें 👉

दन्या । पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बुधवार को मोहित रौतेला के घर चलनीछीना पहुंचे ।
चलनीछीना पहुंचने पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा कोश्यारी का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  श्री कोश्यारी ने कहा कि जो भी यहां की जमीन है उसे किसी भी बाहरी व्यक्तियों को ना बेचें और ना ही इन खेतों को बंजर रखें।इसमें किसी ना किसी फसल की खेती करें जो खेती यहां ज्यादा मात्रा में होती हो और लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने में अपना सहयोग करें । कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही है जन-कल्याणकारी योजनाओं का सभी लाभ लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी।इस दौरान भाजपा जागेश्वर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला,खीम रौतेला,गोविंद रौतेला, पूरन सिंह, मोहन रौतेला, कुंदन रौतेला, हरीश जोशी,विनोद मेहरा, प्रकाश मेहरा, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, चारु जोशी, विजय शिराड़ी, प्रताप गैड़ा, नारायण सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ALSO READ:  सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा इस बार परमा एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, एवं कथा।

बाद में श्री कोश्यारी पिथौरागढ़ को रवाना हो गए ।

You missed

You cannot copy content of this page