खबर शेयर करें 👉

कैंची । बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम में गुरुवार को आयोजित हो रहे भन्डारे का प्रसाद लेने सुबह से ही हजारों भक्तों की भीड़ जुट गई है । यहां मन्दिर के दोनों ओर भवाली अल्मोड़ा हाइवे में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है । भक्तजन स्वयं सुव्यवस्थित होकर प्रसाद लेने के लिये अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं । मन्दिर के चारों ओर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है । भक्तजन जय वीर बजरंगी व जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं ।

 

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

नैनीताल के एस एस पी पंकज भट्ट ने स्वयं मेले की व्यवस्थाओं की कमान संभाली है । जिले के अन्य अफसर भारी पुलिस फोर्स के साथ कैंची से भवाली तक कि व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं ।

बाबा के सैकड़ों भक्त स्वयं सेवक की भूमिका निभा रहे हैं । भवाली से कैंची व गरमपानी से कैंची तक जगह जगह कई लोगों द्वारा पेयजल,ठंडा,चने व अन्य प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है । हाईवे से यातायात डायवर्ट होने से व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं । हालांकि भीड़ अधिक होने से भक्तों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page