नैनीताल। कर्मचारी नेता व राज्य आंदोलनकारी पान सिंह नेगी, पनदा के निधन पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है । इसके अलावा कई उक्रांद नेताओं व राज्य आंदोलनकारियों ने भी पनदा के निधन पर शोक जताया है । ।
वन निगम से सेवानिवृत पनदा रामनगर में रहते थे । उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी । उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि पनदा राज्य हितों को समर्पित व्यक्ति थे ।
कहा कि उनके चुनाव के दौरान भी पनदा ने उल्लेखनीय मार्गदर्शन किया ।


