खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  पूर्व विधायक संजीव आर्य ने शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर में काबिज लोगों को भारी बारिश एवं आपदा के समय बेदख़ली और हटाने का नोटिस देना अमानवीय है। उन्होंने ऐसे समय में हो रही इस कार्यवाही का कड़ा विरोध करते हुए प्रभावित लोंगों के लिये वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है ।

संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के कमजोर तबके चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान या अन्य समाज, उनकी वर्षों की मेहनत की कमाई से बनाये आशियानों को तोड़ने एवं एक स्थान पर रह रहे लोगों को बेदखल करने का अघोषित अभियान चल रहा है।क़ानून का पालन सबका कर्तव्य है लेकिन क़ानून का दुरुपयोग कर शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल मामले में प्रभावित परिवारों को बरसात में नहीं हटाया जाना चाहिए। सरकार व प्रशासन को उनके पुनर्वास के लिए भी स्थान चयन करना चाहिए। सौ से अधिक परिवारों को बरसात के सीजन में हटाने की कार्रवाई को किसी भी लिहाज से सही नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस इस मामले में प्रभावित परिवारों के साथ है ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page