खबर शेयर करें 👉

नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में प्रिया बैंड के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए है।

 

 

बताया गया है कि रविवार देर रात  यूपी के पर्यटकों की कार संख्या यू पी 51 जेड1829 नैनीताल की ओर आ रही थी, रास्ते में प्रिया बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी । घटना की सूचना मिलते ही एस डी आर एफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

 

 

टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे, जो एक ही परिवार से है और सिदार्थनगर गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल आये हुए थे।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

 

हादसे में 25 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव व 30 वर्षीय राजीव श्रीवास्तव पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय आकाश श्रीवास्तव पुत्र अरविंद श्रीवास्तव, 52 वर्षीय रानी पत्नी प्रेमचंद, 30 वर्षीय शालू पत्नी राहुल श्रीवास्तव, 56 वर्षीय प्रेमचंद, ढाई वर्षीय मिष्ठी पुत्री राहुल श्रीवास्तव घायल हुए है।

You missed

You cannot copy content of this page