खबर शेयर करें 👉

शादी की पहली रात ही एक दुल्हन प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई और दो दिन बाद दुल्हन स्वयं ही प्रेमी के कि साथ कोतवाली लौट आई। जहां पर उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मामला रुड़की कोतवाली का है । जहां रविवार रात  क्षेत्र के गांव से एक नई नवेली  दुल्हन रात को ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। दहेज में मिले गहने, कपड़े और बाइक भी वह साथ ले गई थी। दूल्हा पक्ष के
लोगों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर ही — रही थी कि मंगलवार को अचानक नई नवेली दुल्हन अपने  प्रेमी के साथ कोतवाली आ  पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी  मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई  थी। परिजनों ने उसकी मर्जी  के बिना उसकी शादी की थी।  एसएसआई रफत अली ने बताया  कि दुल्हन को न्यायालय में पेश कर बयान कराए जा रहे हैं।  आरोपी प्रेमी पुलिस की हिरासत  में है। दुल्हन जो भी बयान  न्यायालय में देगी। न्यायालय के  आदेशों के अनुपालन में ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page