खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस राकेश कुमार सिंह की न्यायालय से मंगलवार को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने जमानत का विरोध किया।
विभिन्न मामलों में पुलिस ने गिरीश चंद्र रुबाली को चैकिंग के दौरान डम्पर में ले जाई जा रही 1 किलो 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।  सलमान निवासी नगीना मस्जिद गुलरभट्टी को 193 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि सलमान कुरैशी निवासी वनभूलपुरा को 49 नशीले इंजेक्शन के साथ तथा कुंदन सिंह निवासी खांकर लमगड़ा को 2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों की जमानत अर्जी पर मंगलवार को बहस हुई। जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया।
ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

You missed

You cannot copy content of this page