खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी 08 फरवरी 22-(सूचना)- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष व्यय प्रेक्षक उत्तराखण्ड, सुश्री मधु महाजन ने आज सी.आर.पी.एफ. सैन्टर सर्किट हाउस गौलापार काठगोदाम के सभागार में जनपद में नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री कुन्दन सिंह यादव, श्री प्रशान्त कुमार सिन्हा, डीआईजी कुमांऊ श्री नीलेश आनन्द भरणे, एंव जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पंकज भट्ट, तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न हों इस तर्ज पर कार्य किया जाय उन्होंने कहा कि सभी के द्वारा चुनाव में अच्छा कार्य किया जा रहा है आगे भी इसी तरह कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने समस्त व्यय प्रेक्षकों, डीआईजी कुमांऊ श्री नीलेश आनन्द भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आबकारी विभाग को निर्देश दिये हैं कि जनपद की सीमाओं पर विशेष नजर रखी जाय और नियमित रूप से 24 घण्टे निगरानी रखी जाय एवं इस हेतु सघन अभियान चलाये जाय इसके साथ ही नदी/वन क्षेत्रों एवं सड़क मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाय उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें, तथा आयोग द्वारा सम्बन्धित प्रत्याशी के खर्च को निर्धारित चुनावी व्यय सीमा पर ही खर्च हो इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय व्यय नोडल अधिकारी श्री मनमोहन मैनाली, नोडल अधिकारी/मुख्य कोषाधिकारी श्री दिनेश काण्डपाल, टी.ओ. श्री हेम काण्डपाल, संयुक्त आयुक्त श्री डी0एस0 नबियाल, एक्साइज कमिश्नर श्री जी0एल0 गुप्ता, श्री जी0एस0 दुकताल, आदि उपस्थित थे।
————————————-
सहायक निदेशक सूचना मीडिया सेन्टर हल्द्वानी 05946-220184
अपर. जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, 7055007024

You missed

You cannot copy content of this page