Khabren Pal-Pal Ki (ख़बरें पल-पल की)
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित होने वाली 11वीं ज्युडिशयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता 23 फरवरी से नैनीताल के डी एस ए ग्राउंड में खेली जाएगी । इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं ।

हाईकोर्ट ऑफिशियल स्पोर्ट्स क्लब के सचिव जे के लखेड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उनसे अथवा डी एस ए के क्रिकेट सचिव से सम्पर्क किया जा सकता है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के 7 सदस्यों की उम्र 35 वर्ष व 4 सदस्यों की उम्र 30 से अधिक होनी अनिवार्य है । इस शर्त को पूरी न करने वाली टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकती है । प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित है । हाईकोर्ट ज्युडिशयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता नैनीताल के प्रमुख टूर्नामेंट्स में से एक है ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

You missed

You cannot copy content of this page