खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य की भारी मतों से जीत की कामना को लेकर भाजपा नगर मण्डल द्वारा पार्टी चुनाव कार्यालय में कल शनिवार को  सुंदरकांड का आयोजन किया है ।

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने बताया कि सुंदरकांड का आयोजन अपरान्ह 1 बजे से होगा । सुंदरकांड की समाप्ति के बाद पार्टी चुनाव कार्यालय को मकान मालिक को सौंप दिया जाएगा । आनन्द बिष्ट ने बताया कि उन्होंने अपने मण्डल के पार्टी कार्यकर्ताओं,शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों के साथ मतदान की समीक्षा कर ली है और प्रत्येक बूथ से मतदान का प्रतिशत भाजपा के पक्ष में होने की सूचना मिली है । उन्होंने कहा कि मोदी लहर के साथ ही भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है और पार्टी प्रत्याशी की जीत निश्चित है ।

You missed

You cannot copy content of this page