नई दिल्ली: 1 मई 2026 से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त करीब 993 से 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों के नए रेट के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2078.50 रुपये से बढ़कर 3071.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में यह 2031 रुपये से 3024 रुपये, कोलकाता में 2208 रुपये से 3202 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये से 3237 रुपये पर पहुंच गया है। लखनऊ में 3194 रुपये, आगरा में 3125.50 रुपये और गोरखपुर में 3255.50 रुपये नया रेट लागू हुआ है। कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे ईरान-इजरायल युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने को वजह बताया है।
हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये पर स्थिर है।
1 मई से डिलीवरी के नियम भी सख्त हुए हैं:
अब OTP/DAC कोड बताए बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा और शहरी इलाकों में दो बुकिंग के बीच 25 दिन का गैप जरूरी कर दिया गया है ।


