नैनीताल । नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह के सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही 10 वीं के मेधावी बच्चों व श्रमिकों का सम्मान किया गया । इस मौके पर केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया । साथ ही स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।
इस समारोह में सांसद अजय भट्ट की दीर्घायु की कामना की गई। वक्ताओं ने उनके जनता के प्रति समर्पण की भावना की सराहना की । समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विधायक सरिता आर्या ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके प्रेरणादाई व्यक्तित्व की सराहना की ।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत ने बताया कि सांसद अजय भट्ट का बचपन संघर्षों से गुजरा और अपने संघर्षों के बूते आज उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है । कहा कि पत्रकार, श्रमिक, मेधावी युवा पीढ़ी एवं शिक्षक ही विकसित भारत का भविष्य हैं। इसलिए इन सभी को सांसद अजय भट्ट के दिन पर विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है ।संचालन मंडल महामंत्री हरीश राणा ने किया।
इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक के पी काला एवं चिकित्सक डॉ डी पी गंगोला का भी शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
साथ ही श्रमिक प्रेम राम एवं कविता कोहली को भी शॉल, स्मृति चिन्ह एवं विशेष पुरस्कार दिया गया।
समारोह में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र व इंटरमीडिए की रैंकिंग में 25 वाँ स्थान प्राप्त सुमित फर्त्याल,के अलावा 10वीं के टॉपर बिड़ला विद्या मंदिर के छात्र साचन, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वर्णिता पांडे, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के केशव शर्मा, सेंट जेवियर के लक्ष्य पंत, सनवाल स्कूल की राशि बाराकोटी, बिशप स्कूल के सौरभ तिवारी, सेंट जॉन्स के अंश राणा, राधा चिल्ड्रन के मनीष कुमार, भारतीय शहीद सैनिक की रश्मि नयाल राष्ट्रीय शहीद निशांत की कोमल राज आर्या, मोहन लाल साह इंटर कॉलेज की सारा परवीन, अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की निधिमणि ओली, सीआरएसटी के निखिल कुमार, के एल साह एशडेल की नीमा बिष्ट,
सरस्वती विद्या मंदिर के विराट कनवाल, पार्वती प्रेमा जगाती के आर्यमान अग्रवाल, सेंट जोसेफ के अरुणाभ गंगोला एवं मयंक रैकवाल, सेंट मेरी कॉन्वेंट की मैत्रेयी बिष्ट, शेरवुड कॉलेज के शौर्यवीर गुप्ता को मेधावी सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, कार्यक्रम सह संयोजक विक्रम रावत, सह संयोजक आनंद बिष्ट, लोकेश जोशी, पंकज बरगली, हेम आर्य, डॉ भुवन आर्या, प्रो.ललित तिवारी, बी डी पांडे अस्पताल के चिकित्सक डॉ .अनिरुद्ध गंगोला,अरविंद पडियार, मनोज जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, कविता गंगोला, रेखा जोशी, गीता रावत, सभासद लता दफौटी, गजाला कमाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, मीरा बिष्ट, मीनू बुधलाकोटी, करन साह, हेमलता पांडे, मोहित साह, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित थापा, विश्वकेतु वैद्य, चंदर रावत, लाल सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, हेमंत बेदी, रितुल कुमार, भारत मेहरा, युवराज करायत, विनय कुमार, गौरव हार्पर, गौरव कुमार, आयुष भंडारी आदि उपस्थित रहे।


