खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  डी एस ए और नगर पालिका नैनीताल द्वारा आयोजित लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता गैलेक्सी फुटबॉल क्लब ने जीत ली है ।
   फाइनल मुकाबला शीला माउंट और गैलेक्सी के बीच खेला गया । जिसमें गैलेक्सी की टीम 3-1 से विजयी रही।
  पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि  नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल   थी । जबकि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, भा ज पा नेता कविता गंगोला, अरविंद पडियार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, खीमराज देउपा, सभासद जितेंद्र पांडे, मनोज जगाती, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, सन्तोष कुमार, मोहित रौतेला, सोनू बिष्ट, संदीप नेगी, शेखर आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर डी एस ए  महासचिव अनिल गढिया, चंद्रलाल साह, भुवन बिष्ट, पवन खनायत, शैलेन्द्र बर्गली, वीरेंदर साह, वीरेंद्र रावत, रवि प्रकाश प्रकाश मौजुद रहे ।
 डा मनोज बिष्ट ने डी एस ए की ओर से नगर पालिका और शहर की खेल प्रेमी जनता का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया । आज के कार्यकम मे उदघोषक दीपक कुमार भोलू  रहे। शानदार आयोजन के लिए शहर की जनता ने डी एस ए नैनीताल का आभार जताया।

You cannot copy content of this page