खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड शासन ने करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में राज्य की महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 01 अक्टूबर, 2025 को जारी अधिसूचना संख्या- 1402/XXXi (15) G/25-74 (सा०)/2016 के अनुसार, श्री राज्यपाल ने उत्तराखण्ड राज्य के अधीन सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह अधिसूचना सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा हस्ताक्षरित की गई है, और इसकी प्रतियां मा० उच्च न्यायालय, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय सहित राज्य के समस्त महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं विभागीय प्रमुखों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई हैं। यह कदम महिला कर्मचारियों को अपने इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व को सुविधापूर्वक मनाने के लिए अवकाश प्रदान करता है, और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

 

You cannot copy content of this page