खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । दीपावली के मौके पर पूजा में प्रयोग होने वाले खील,बतासे,खिलौने,मिठाई आदि अत्यंत भीषण गन्दगी में कैमिकल के प्रयोग से बनाई जा रही थी । ऐसी तीन फैक्ट्रिया प्रशासन ने सील की हैं ।

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छ उत्पादन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हल्द्वानी प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक छापामार कार्रवाई की गई।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

निरीक्षण के दौरान तीन अवैध फैक्ट्रियाँ बिना किसी फूड मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस अथवा विभागीय अनुमति के संचालित पाई गईं। इन इकाइयों में बताशे, खिलौने एवं मिठाइयाँ अत्यंत गंदे एवं अस्वच्छ वातावरण में तैयार की जा रही थीं। ये फैक्ट्रियाँ अब्दुल्ला बिल्डिंग के पीछे स्कूल के भवन में , गांधी नगर क्षेत्र एवं बनभूलपुरा थाना के पीछे लाइन नंबर 17 स्थित थीं।

ALSO READ:  श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर श्री नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन की स्थानीय तैयारियों के संबंध में वार्ता की।

जांच के दौरान टैल्कम पाउडर एवं अन्य नॉन-फूड ग्रेड रासायनिक पदार्थ निर्माण सामग्री के रूप में प्रयुक्त पाए गए, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। फैक्ट्रियों में खराब कच्चा माल, दूषित पानी एवं अन्य गन्दगी मिली । इन फैक्ट्रियों को सील कर कानूनी कार्यवाह अमल में लाई जाएगी ।

 

You missed

You cannot copy content of this page