खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुमाऊॅ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए।

ALSO READ:  आदेश --: अनुरोध के आधार पर होने वाले तबादलों में मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र को लेकर शिक्षा निदेशालय ने जारी किए सख्त निर्देश ।

उन्होंने कहा कि बाजारों में मिलावटखोरी रोकना, जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर अंकुश लगाना है। श्री रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर नियमित रूप से क्षेत्रों में गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाय।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

 

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उचित रखरखाव, प्रतिष्ठानों में हाइजीन और सफाई व्यवस्था, तथा खाद्य खरीद संबंधी अभिलेखों का भी बारीकी से जांच करे।

You missed

You cannot copy content of this page