नैनीताल।भारतीय गौ क्रांति मंच के सहयोग से गौ कथा का आयोजन मल्लीताल स्थित गोवर्धन कीर्तन हाल सेवा समिति भवन में शनिवार से शुरू हो गया है ।

    गौ कथा पाठ करते हुए व्यासपीठ  सीता शरण महाराज ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में गौ कथा पितरों की आत्मा को तृप्त करेगी। गौमाता के पूंछ से ही पितरों का तर्पण होता है। जो पिंड बनाए जाते हैं वह भी जब गौ माता खाती है तभी पितृ तृप्त होते हैं यानी उन्हें प्रत्यक्ष रूप में मिलता है। यह पवित्र पावनी गौ कथा की प्रेरणा मां नयना देवी में ही को है । परम पूज्य गौ, गंगा कृपाकांशी गोपाल मणि का महाभियान गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का है।आप सभी भी इस अभियान में सम्मिलित हो । इस अभियान में पूरा भारतीय गौ क्रांति मंच राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। कथा का संचालन कुमाऊं प्रभारी विशंभर दयाल पांडे ने किया। इस दौरान मुख्य यजमान जय किशन कांडपाल उनकी पत्नी नीमा कांडपाल थे । इस मौके पर हेमा, गीता ,कमला, नंदा देवी ,जानकी बिष्ट, अंजली चौधरी, पुष्पा मेलकानी, हर्ष जलाल, तुलसी, जया , विजय भट्ट, भावना रावत आदि शामिल थे। गौ कथा का शुभारंभ डॉ सरस्वती खेतवाल, कैलाश सुयाल , रश्मि शर्मा व कृष्ण चंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page