खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल तत्वावधान प्रथम चरण के अंतिम दिनों में पूरी ताकत झोंकी है । इस क्रम में गुरुवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर तथा एन सी सी कार्यालय में गेट मीटिंग कर सरकार से कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को यथा शीघ्र मंजूर के जाने की मांग की गई ।
      परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों तथा विकास भवन भीमताल  में गेट मीटिंग के पश्चात आंदोलन के प्रथम चरण 31 जनवरी के अंतिम दिनों में पूरी ताकत के साथ नैनीताल नगर में डीएसबी परिसर तथा एनसीसी कार्यालय में गेट मीटिंग आयोजित की गई।
     डीएसबी परिसर में आयोजित गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिसर के अध्यक्ष नंदाबल्लभ पालीवाल ने कहा कि कर्मचारियों 18 सूत्रीय मांगे पूर्णतः न्यायोचित है, सरकार को कर्मचारियों के हितों में सकारात्मक रुख अपनाते हुए तत्काल मांगे पूर्ण करनी चाहिए।
     वहीं दूसरी ओर एनसीसी कार्यालय में परिषद द्वारा गेट मीटिंग की गई । जिसकी अध्यक्षता करते हुए परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार बेग ने कहा कि कर्मचारी वर्ग दिक्कत दो हफ्तों से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार के कानो में जूं भी नहीं रेंग रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश दिनभर दिन बढ़ता जा रहा है।
    डीएसबी परिसर गेट मीटिंग में राजेंद्र सिंह ढैला, बिपिन चंद्र, प्रकाश पाठक, दिनेश चंद्र, मनीष कुमार, बृजेशजोशी, जगदीश तिवारी, राकेश बिनवाल, पूरन गुरुरानी, गजेंद्र प्रसाद, नासिर अली, दीपा गोस्वामी, चंद्र बल्लभ, गणेश राम, राहुल, मनीष पांडे, तथा एनसीसी परिसर में भगवत सिंह बिष्ट, जया कालाकोटी, गणेश नयाल, रमेश चंद तिवारी, गंगा पाठक, विवेक सिंह, मयंक डिमरी, राजेंद्र रावत, राकेश जोशी, राजू, शोभन कुमार, तोप बहादुर , कमलेश जोशी, दीप जोशी, जगदीश प्रसाद, हिमांशु सिंह, जगदीश प्रसाद, सुंदर सिंह, उमेश सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page