नैनीताल । टाटा स्ट्राइव के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम कुमाऊं विश्व विद्यालय के हार्मिटेज परिसर में चलाया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत ‘कॉमी शेफ’ (फूड एंड बेवरेज) और ‘फ्रंट ऑफिस एसोसिएट’ जैसे पेशेवर कोर्स कराए जा रहे है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ड्रेसिंग, ग्रूमिंग, संचार कौशल (Communication Skills) और कंप्यूटर साक्षरता जैसे सॉफ्ट स्किल्स में भी निपुण बनाया जाएगा।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को निःशुल्क छात्रावास, यूनिफॉर्म, बैग और प्रशिक्षण के बाद शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।
इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र हैं। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए मात्र ₹1,800 का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सीटें सीमित हैं और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए विनय शुक्ला से उनके मोबाइल नंबर 7355126870 पर संपर्क कर सकते हैं।


