नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लाक के ग्राम सभा नलनी में जन संपर्क किया ।

डॉ.भुवन आर्य नलनी गांव में तेज सिंह अधिकारी के पुत्र राजेन्द्र की शादी समारोह में भी शामिल हुए एवं उन्हें बधाई दी ।

उन्होंने ग्राम नलनी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य जनों से मुलाकात की और राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की । इस दौरान हीरा सिंह बूथ प्रभारी नलनी, गोविन्द सिंह अधिकारी ग्राम प्रधान नलनी, बच्ची सिंह अधिकारी पूर्व प्रधान, सूरज अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य, कुंदन सिंह कनवाल मंगोली, केशर सिंह अधिकारी, महेन्द्र अधिकारी, कुंदन अधिकारी, पदम रावत, कंचन सिंह, पंकज सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह,चंदन अधिकारी सहित बड़ी संख्या अन्य लोग शामिल थे ।


