खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नन्दादेवी महोत्सव के बाद नैनीताल के डी एस ए ग्राउंड में जमा प्लास्टिक के रेफर के ढेर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा काफी हद तक हटा दिये हैं । फ्लैट मैदान का बड़ा हिस्सा अब साफ नजर आ रहा है । लेकिन कैपिटल सिनेमा वाले हिस्से में सफाई होनी अब भी बांकी हैं ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

नगर पालिका सूत्रों के अनुसार फ्लैट मैदान के सफाई कार्य में तीन दर्जन से अधिक पर्यावरण मित्र लगाए गए हैं । जिन्होंने गुरुवार को पूरे दिन फ्लैट मैदान की सफाई की और आज शुक्रवार की सुबह 5 बजे से पुनः सफाई कार्य शुरू हो गया । यहां बता दें कि मैदान में प्लास्टिक के कूड़े के ढेर जमा हैं ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

फ्लैट मैदान में बड़े स्तर और चले सफाई कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक उदय वीर सिंह, सफाई पर्यवेक्षक धर्मेश प्रसाद, विक्की सिलेलान, सचिन कुमार, अरुण रोहित भाटिया आदि शामिल हैं । पालिका के अधिशासी अधिकारी भी लगातार सफाई कार्यक्रम का जायजा ले रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page