खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार सुबह हल्द्वानी से आई एक स्कूल निजी स्कूल की शिक्षिका भीमताल झील में कूद गई । जिसे झील में कूदते हुए दो युवकों ने देख लिया और उसे बचाने के लिये वे भी झील में कूद गए और शिक्षक को बचा लिया गया । यह महिला काठगोदाम के एक निजी स्कूल में शिक्षिका बताई गई है ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह एक महिला को भीमताल झील में कूदते देख स्थानीय युवक नितिन कन्नौजिया और आयुष कुमार भी झील में कूद गए। उन्होंने कड़ी मेहनत  के बाद  महिला को झील से सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची महिला एसआई सिमरन कौर, कांस्टेबल सुमित चौधरी महिला को थाने ले गए।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

 

 

पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला का पति भीमताल थाने पहुंचा। कमलुवागांजा निवासी शिक्षिका को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया।

You missed

You cannot copy content of this page