खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार दोपहर में बल्दिया खान के निकट एक कार में अचानक आग लग गई । आग लगने की बदबू आने से कार में सवार दो लोग पहले ही उतर गए थे । जो सकुशल बताए गए हैं । बताया गया है कि कार पर्यटकों की थी । जो जलकर खाक हो गई है ।

 

अग्नि शमन विभाग नैनीताल के अनुसार, दोपहर में फायर स्टेशन नियंत्रण कक्ष पर सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड़ में एक कार मे आग लगी है ।  जिसके बाद शीघ्र ही एक फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची  । जहां निशान कार नंबर- डी एल6सी एम6944  में आग लगी थी| यूनिट कर्मियों द्वारा शीघ्र ही मोटर फायर इंजन से पानी की बौछारें मारकर आग बुझाई । वाहन स्वामी लवप्रीत ने बताया कि हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आते समय वाहन में अचानक आग लग गई । आग से वाहन क़ो काफी क्षति हुई । घटना स्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल के अलावा फायर सर्विस टीम के ड्राइवर उमेश कुमार,फायर मैन जसवीर सिंह, अरविन्द कुमार, विक्रांत सिंह, मोहन सिंह  आदि पहुंचे थे ।

 

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

 

You missed

You cannot copy content of this page