खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार सुबह नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में मां नयना देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
 नयना देवी मंदिर में माँ नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सहित सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पाण्डे, भुवन कांडपाल, नवीन चंद तिवारी ने राज्यपाल को मंदिर का मोमेंटो और चुन्नी भेंट कर स्वागत किया ।
मंदिर दर्शन के पश्चात राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
गुरुद्वारे में मौजूद सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद, जीत सिंह आनंद, अमरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, संदीप सिंह, सतनाम कौर, हरनाम सिंह आदि ने राज्यपाल को तलवार और मोमेंटो भेंट किया।
 इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि जब भी वे यहाँ आते हैं, एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब पवित्र स्थल सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। इसके बाद राज्यपाल वापस लोक भवन लौट गए ।

You missed

You cannot copy content of this page