खबर शेयर करें 👉
जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के चुनाव परिणाम घोषित, सैयद समीर अली बने अध्यक्ष
​नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम सोमवार सुबह 11 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए। मतगणना रात में हुई थी ।
 मुख्य चुनाव अधिकारी व उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सैयद काशिफ़ जाफ़री ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल 719 मतदाताओं में से 415 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान, मोहम्मद खालिद और अब्दुल अजीज ने विशेष भूमिका निभाई।
​  उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली ने 240 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अब्दुल कयूम को 112 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में मोहम्मद कासिम 186 वोट लेकर विजयी रहे, वहीं मोहम्मद शादाब को 100 और मोहम्मद ताहिर को 61 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर नाजिम बख्श ने 210 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परवेज आलम (132 वोट) को मात दी।
सचिव पद के मुकाबले में रशीद अहमद ने 154 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि अमन को 102 और अब्दुल वाहिद को 84 वोट मिले।  कोषाध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर करते हुए मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू भाई ने 230 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि सलीम अहमद के खाते में 104 वोट आए। चुनाव कमेटी द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित कर दिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नव-निर्वाचित टीम औपचारिक रूप से 5 वर्षों के लिए अपना कार्यभार संभाल लेगी।
ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page