खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

ALSO READ:  युवाओं के आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने की बैठक, देहरादून में एक पेपर लीक होने पर जताई हैरानी ।

इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, प्रदीप साह  आदि उपस्थित थे। राज्यपाल ने मन्दिर पहुंचे श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की ।

ALSO READ:  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नरेश पाण्डे की जमानत याचिका पर विशेष न्यायधीश एफ टी एफ सी पॉक्सो ने की सुनवाई, नरेश पांडे को नहीं मिली जमानत ।

 

You cannot copy content of this page