खबर शेयर करें 👉

डी पी आर ओ, को दिया 5 सूत्रीय ज्ञापन ।

भीमताल । ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन द्वारा नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अनामिका से शिष्टाचार भेंट की ।

 

इधर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी नैनीताल को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

 

संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जिला स्तर से कई मांगे अभी भी लंबित हैं जिनको यथाशीघ्र दूर किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में पदाधिकारियों द्वारा एक पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी नैनीताल को सौंपा। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को डेढ़ वर्ष से लंबित ए सी पी का लाभ दिए जाने, वरिष्ठता सूची जारी किया जाने, पंचायत कार्यों के सफल निष्पादन हेतु संसाधन उपलब्ध कराये जाने , कर्मचारियों का स्थानांतरण नीति के तहत ही पूर्ण पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण तथा कार्मिकों के देयकों कों समय से भुगतान करने संबंधी मांग की गयी।

ALSO READ:  एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख-- नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

 

ज्ञापन देने में संगठन के जिला अध्यक्ष आनन्द सिंह जलाल, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनन्द बल्लभ पाण्डेय, गीतांजली पडियार, हेमा बृजवाल, कौशल पाण्डेय,ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page