खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सोमवार की दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान माल रोड में बांज के पेड़ की बड़ी शाखा टूट कर बिजली के तारों में क्षतिग्रस्त करते हुए अपर माल रोड में आ गिरी । जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं । जिस समय यह शाखा टूटी उस समय अपर माल रोड व लोअर माल रोड में वाहनों व पैदल यात्रियों की आवाजाही हो रही थी । किन्तु संयोग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ ।

ALSO READ:  वीडियो- हालात बेकाबू -: नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर यात्री बेहाल, बसों का टोटा, टैक्सी वाले वसूल रहे मनमाना किराया,

सोमवार को नैनीताल में अपरान्ह तीन बजे बाद तेज गरज चमक व हवाओं के साथ बारिश हुई । कुछ देर के लिये हुई मूसलाधार बारिश से शहर के नाले उफ़न आये और भारी मात्रा में कूड़ा कचरा झील में समा गया । इसी दौरान माल रोड में अपना बाजार के सामने बांज के पेड़ की शाखा टूटकर बिजली के तारों को क्षतिग्रस्त करते हुए माल रोड में आ गिरी । जिससे माल रोड में यातायात बाधित हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तेज बारिश के बीच ही पेड़ को काटकर हटाया और यातायात सुचारू किया ।

You cannot copy content of this page