खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक में सरकार से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने एवं संबंधित अस्पतालों द्वारा इलाज में की जा रही आनाकानी को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

 

उक्त जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में सरकार से गोल्डन कार्ड की विसंगतियों एवं संबंधित अस्पतालों द्वारा इलाज में की जा रही आनाकानी पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग के साथ-साथ बैठक में नगर में पर्यटन सीजन के दौरान अनियंत्रित ट्रैफिक तथा लगातार बढ़ते जा रहे अनधिकृत फड़ खोखा पर अंकुश लगाने की मांग भी की गई। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा निर्णय लिया की संगठन की बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाएगी। एवं किसी भी प्रान्तीय इकाई से संबंद्धता नहीं ली जायेगी।

ALSO READ:  निर्जला एकादशी व्रत -: मुहूर्त,महत्व एवं कथा, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

 

बैठक की अध्यक्षता मंजू बिष़्ट द्वारा किया गया। बैठक में त्रिलोक सिंह रौतेला, ललित मोहन पांडे , हीरा सिंह बिष्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट, मोहन चंद पंत, उमेश चंद्र जोशी, प्रगति कुमार, जे एस बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, चंद्रकांता खोलिया, गोविंद सिंह, गिरीश चंद्र जोशी, डीपी पंत, जानकी आर्य, महेश चंद तिवारी, नरेंद्र सिंह रावत, दीपक शाह शेर सिंह, आर एन प्रजापति सहित कई सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

You cannot copy content of this page