खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रपुर में करोड़ों रुई की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया । किन्तु आज यहां सबसे अधिक चर्चा नगर निगम के मेयर की रही ।

मुख्यमंत्री ने अपरान्ह में नगर निगम में बने सीबीजी प्लांट के शुभारंभ के बाद रुद्रपुर निगम के मेयर को कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह भावुक हो गए। बता दें कि मेयर ने 56 महीनों के बाद अपनी कुर्सी संभाली है। अब तक कुर्सी पर ना बैठने के पीछे का कारण उनका प्रण था ।

ALSO READ:  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नरेश पाण्डे की जमानत याचिका पर विशेष न्यायधीश एफ टी एफ सी पॉक्सो ने की सुनवाई, नरेश पांडे को नहीं मिली जमानत ।

मेयर रामपाल सिंह ने नजूल का मामला हल होने तक मेयर की कुर्सी पर ना बैठने का प्रण लिया था। अब जब नजूल भूमि का मामला हल हो गया है तो वो मेयर की कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा मोजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page